Telegram Group Join Now

13th February 2023 Current Affairs

हाल ही में पांचवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया गया जिसमें महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर, हरियाणा दूसरे स्थान पर तथा मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में 2 नए खेल फेंसिंग और वाटर स्पोर्ट्स को शामिल किया गया|

भारतीय चावल कांग्रेस के दूसरे संस्करण का का आयोजन कटक उड़ीसा में किया गया जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा किया गया|

SBI की तीसरी विशेष नाटक शाखा का उद्घाटन गुरुग्राम में किया गया, इसकी पहली शाखा बेंगलुरु और दूसरी शाखा मुंबई में खोली गई थी|

राजा राममोहन राय पुरस्कार 2023 ए.पी.के. प्रसाद को दिया गया| यह पुरस्कार पत्रकारिता से संबंधित है और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा दिया जाता है|

अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन गोल्फ 2023 का खिताब जीता|

पहला परमाणु रासायनिक जैविक आतंकी हमलों के खिलाफ युद्धाभ्यास तरकश का आयोजन चेन्नई में हुआ| यह युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच हुआ|

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वन फैमिली वन आईडेंटिटी कार्ड लांच किया|

विज्ञान के विकास में डार्विन के योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय डार्विन दिवस 12 फरवरी को मनाया गया

एयरो इंडिया महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन 13 से 17 फरवरी के बीच येलहंका एयर स्टेशन बेंगलुरु में किया गया इसका आयोजन डीआरडीओ के द्वारा किया गया और इसकी नोडल एजेंसी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया