Telegram Group Join Now

Current Affairs 15 February 2023 In Hindi

Current Affairs 15 February 2023 In Hindi: हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से 15 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे| यह करंट अफेयर्स हमारे आगे आने वाली परीक्षाओं जैसे UPSC, PCS ,SSC, HSSC, IBPS, Railway, Patwari, Delhi Police आदि के लिए बहुत उपयोगी होगी| यहां से आपको लगभग हर सरकारी परीक्षा में प्रश्न देखने को मिलेंगे जिसमें करंट अफेयर्स पूछी जाती है| 15 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दी गई है

1. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी रेयना बरनावी| एक्सियोम कंपनी के EX2 मिशन के अंतर्गत फाल्कन 9 रॉकेट से दिसंबर 2023 में अंतरिक्ष में जाएंगी|

2. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है| राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत किया जा रहा है|

3. हाल ही में गेब्रियल चक्रवात न्यूजीलैंड के उत्तरी आईलैंड टकराया जिसके कारण न्यूजीलैंड के 6 शहरों में आपातकाल लगा दिया गया है|

4. 13 फरवरी सरोजिनी नायडू जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया|

5. हाल ही में उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून 2023 पारित किया गया|

6. मेघालय में चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव में मतदान की संख्या 90 % से बढ़ाने के लिए मिशन 300 और मेरा मत मेरा वैलेंटाइन अभियानों की शुरुआत की|

7. हाल ही में निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स को साइप्रस के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया|

8. वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन 13 से 15 फरवरी 2023 तक दुबई यूएई में आयोजित किया गया इसके थीम शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट रखी गई|

9. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ड्रग एडमिनीस्ट्रेशन अभियान के तहत भारत को फाइलेरिया रोग से मुक्त करने का लक्ष्य 2027 रखा जबकि विश्व के लिए फाइलेरिया रोग से मुक्त करने का लक्ष्य 2030 रखा गया है|

10. महिला प्रीमियर लीग 2023 मैं सबसे महंगी खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड रुपए में खरीदा|

11. एचडीएफसी बैंक ने ऑफलाइन डिजिटल भुगतान के लिए ऑफलाइन पे पायलट प्रोग्राम लांच किया|

12. राजस्थान के कोटा में वैश्विक विज्ञान और तारामंडल केंद्र स्थापित होगा|