हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 16 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे जो हमारी आगे आने वाली परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पटवारी, क्लर्क एग्जाम और दिल्ली पुलिस आदि सभी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी होंगे| 16 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं
1. भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित किया
- | भारत में पहली बार सन् 1951 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा भारतीय नौसेना को पहली बार प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया था| उत्तर प्रदेश पुलिस 1952 में प्रेसिडेंट कलर अवार्ड प्राप्त करने वाली पहली पुलिस थी|

2. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने मुंबई में दिव्य कला मेला का आयोजन किया
3. नेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन झारखंड में किया गया जिसमें पुरुष वर्ग के विजेता अक्षदीप सिंह रहे और महिला वर्ग में प्रियंका गोस्वामी ने जीत दर्ज की और इन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई (Qualify) किया|
4. हाल ही में 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाल (child) कैंसर दिवस मनाया गया|
- 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम “क्लोज द केयर गेप” है|
5. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा वैश्विक हैकाथन हार्बिंगर के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया| हार्बिंगर 2023 की थीम समावेशी डिजिटल सेवा (Inclusive Digital Services) रखी गई|

6. उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर के साथ समझौता किया|
7. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए केंद्र सरकार ने 4800 करोड रुपए की फंडिंग करने की घोषणा की| वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का संचालन केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक किया जाएगा| इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास करना है|

8. फ्रोजन लेक मैराथन(Frozen Lake Marathon) 2023 का आयोजन लद्दाख में किया जाएगा| इसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को उजागर करने के लिए होने वाली मैराथन का नाम ‘लास्ट रन’ रखा गया|
9. भारत का पहला राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र नई दिल्ली में स्थापित किया जाएगा| इसका उद्देश्य मेट्रो के बारे में जानकारी और ट्रेनिंग देना है| इसका निर्माण जी ए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जाएगा| यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर आधारित होगा|
10. भारत सरकार ने खनन प्रहरी ऐप लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य कोयले के अवैध खनन पर रोक लगाना है|

11. जावेद खान अमरोही का निधन हो गया जो भारत के बहुत प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता थे|