Telegram Group Join Now

Current Affairs 17 February 2023 In Hindi

हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 17 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीसीएस, एचसीएस, डीएसएसएसबी, पटवारी, रेलवे, टीचिंग एग्जाम्स, एसएससी, बैंक, और पुलिस परीक्षा आदि के लिए बहुत उपयोगी होंगे| यहां से आपको लगभग हर परीक्षा में प्रशन देखने को मिलेंगे जिसमें करंट अफेयर्स पूछी जाती है| 17 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं

  1. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 13 से 17 फरवरी 2023 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 की थीम Good Financial Behaviour – Your Saviour रखी गई|
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) –
    • स्थापना – 1 अप्रैल 1935 को यंग हिल्टन आयोग या शाही आयोग द्वारा
    • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ
    • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले भारतीय गवर्नर सीडी देशमुख
    • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास (25th)
    • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय – नई दिल्ली

2. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जल जन अभियान शुरू किया इस अभियान की शुरुआत राजस्थान सिरोही में स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से वर्चुअल (Online) माध्यम से की गई| जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्मकुमारी संस्था मिलकर इसका संचालन करेंगे| इसका उद्देश्य जनता की मदद से जलाशयों का संरक्षण और निर्माण करना है|

3. केरल के पुरस्कार कक्कटिल पुरस्कार से सुभाष चंद्रन को उनके उपन्यास समुद्रशिला लिए सम्मानित किया|

4. हाल ही में 350 वर्ष पुराने सप्तकोटेश्वर मंदिर जो भगवान शिव को समर्पित है इसका जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया गया यह मंदिर गोवा में स्थित है|

5. iDEX (Defence Excellence For Innovation) इन्वेस्टर हब का उद्घाटन भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा बेंगलुरु में चल रहे चौथे एयरो इंडिया फेस्टिवल 2023 के दौरान में किया गया| इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए स्टार्टअप्स का सहयोग करना है| इसमें 200 करोड रुपए से अधिक का निवेश करने की घोषणा की गई|

6. हाल ही में मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति चुना गया|

7.हाल ही में विक्टोरियल गिनी सहित कई अफ्रीकी देशों में फैला मारबर्ग वायरस|

8. टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2022 का 12वां संस्करण जारी इसमें दुनिया के सबसे धीमे शहरों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार लंदन विश्व का सबसे धीमा शहर है और बैंगलोर विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर है|

9. आदि महोत्सव 2023 का आयोजन 16 से 27 फरवरी तक नई दिल्ली में किया जा रहा है इसका इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम दिल्ली से किया गया| इसका लक्ष्य जनजातीय समुदायों द्वारा निर्मित वस्तुओं जैसे बर्तन आभूषण हस्तशिल्प आदि को बाजार उपलब्ध कराना है|

10. भारत और जापान के मध्य होने वाला संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास धर्मगार्जियन का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 2 मार्च तक जापान में आयोजित होगा|

  • भारत और जापान के मध्य होने वाले कुछ अन्य युद्ध अभ्यास –
    • वीर गार्जियन युद्धअभ्यास 2023 का आयोजन भारत और जापान की वायु सेना के बीच जापान में हुआ|
    • शिन्यू मैत्री युद्धाभ्यास का आयोजन भी भारत और जापान के वायु सेना के बीच होता है|

11. पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित प्रसाद योजना जो तीर्थ स्थलों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई थी इसमें कर्नाटक के 4 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया इसमें शामिल होने वाले 4 तीर्थ स्थल है – 1. मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर 2. पापनाश मंदिर 3. रेणुका यल्लमा मंदिर 4. श्री माधव वन| यह चारों तीर्थ स्थल कर्नाटक में स्थित है|

  • प्रसाद योजना की फुल फॉर्म तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिकता संवर्धन अभियान है यह भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सन 2014-2015 में शुरू की गई|

12. हाल ही में इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को जनवरी 2023 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया|