हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 20 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे जैसा कि हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| अतः करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी मुश्किल है| इसके लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा इस पोस्ट में हमने आज के बहुत महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, यूपीएससी, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे| 20 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं
1. नील मोहन बने यूट्यूब के सीईओ| नील मोहन भारतीय – अमेरिकी नागरिक है| उन्होंने सुसान वोजसिकी की जगह ली
- कुछ अन्य बड़ी कंपनियां जिनके सीईओ भारतीय हैं-
- लीना नायर – शनैल
- अरविंद कृष्णा – आईबीएम
- संदीप कटारिया – बाटा
- लक्ष्मण नरसिम्मन – स्टारबक्स
- सत्य नडेला – माइक्रोसॉफ्ट
- शांतनु नारायण एडोब सिस्टम
- सुंदर पिचाई – गूगल और अल्फाबेट इंक
- जॉर्ज कुरियन – नेटऐप

2. टेक्नोटेक्स 2023 गोरेगांव महाराष्ट्र में आयोजित हुई| 22 से 24 फरवरी 2023 तक टेक्नोटेक्स 2023 का आयोजन किया गया| कपड़ा मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन किया गया|

3. भारत सरकार द्वारा 430 करोड रुपए की लागत से पुणे महाराष्ट्र में वेस्ट-टू-हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जाएगा| इसका निर्माण ग्रीन बिलियन लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जाएगा इस संयंत्र द्वारा प्रतिदिन 10 टन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा|

4. जम्मू-कश्मीर में हैराथ पर्व मनाया गया| जम्मू-कश्मीर में महाशिवरात्रि को हैराथ पर्व कहते हैं|
5. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुरमें स्थापित होगा| इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 1400 मेगावाट होगी| इसकी दो इकाई स्थापित की जाएंगी|

6. सागर परिक्रमा के तीसरे चरण को हजीरा गुजरात से शुरू किया गया| यह हजीरा गुजरात से मुंबई तक बनाया जाएगा| सागर परिक्रमा का उद्घाटन मत्स्य और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा किया गया| इसका उद्देश्य मछुआरों की समस्या का समाधान करना है|
7. G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरओं की बैठक का आयोजन 24 से 25 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में किया जाएगा| वित्त मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता निर्मला सीतारमन करेंगी ओर केंद्रीय बैंकों के गवर्नरओं की बैठक की अध्यक्षता शक्तिकांत दास करेंगे|

8. भारतीय फाइनेंसियल टेक कंपनी वेलोसिटी के द्वारा चैट जीपीटी का भारतीय वर्जन तैयार किया गया जिसका नाम लेक्सी रखा गया|
- विश्व के कुछ अन्य जीपीटी
- चैट जीपीटी का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट ने किया
- बार्ड चैटबोट का निर्माण गूगल ने किया
- एरनी चैटबोट का निर्माण चीन ने किया
9. संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास परिषद (ECOSOC) के 62वें सत्र का अध्यक्ष भारत की रुचिरा कंबोज को चुना गया जो संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि हैं|
संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास परिषद में नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की,डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन व लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया
10. मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के साथ मिलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 को तमिलनाडु के चैंगलपट्टू जिले के पट्टीपोलम गांव से लांच किया घोषित किया गया| इसमें मार्टिन फाउंडेशन ने 85% फंडिंग की|

11. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने तोड़ा|
12. रणजी ट्रॉफी 2023
रणजी ट्रॉफी 2023 का विजेता – सौराष्ट्र
उपविजेता – बंगाल
रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल मैच का आयोजन ईडन गार्डंस कोलकाता में किया गया
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच जयदेव उनादकट को मिला
रणजी ट्रॉफी 2022 मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर जीती थी