हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 21 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे| हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| अतः करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी मुश्किल है| इसके लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा| इस पोस्ट में हमने आज के बहुत महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे रेलवे, यूपीएससी, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे| 21 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं
1. हाल ही में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा डॉक्टर सायरस पुणे वाला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हैदराबाद में करने की घोषणा की गई| इसकी स्थापना महामारी और संक्रामक बीमारियों की तैयारी के लिए की जाएगी|
2. हाल ही में खजुराहो नृत्य महोत्सव के 49वें संस्करण का आयोजन 20 फरवरी से 26 फरवरी तक छतरपुर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने किया|इसी में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य रूपांकर कला पुरस्कार दिया जाएगा|

3. हाल ही में 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के दिन भारतीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा शिव सृष्टि थीम पार्क का शुभारंभ पुणे (महाराष्ट्र) में किया गया| इसमें छत्रपति शिवाजी से संबंधित स्थानों को दर्शाया गया है|
4. दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी (NatGeo) के द्वारा दोबारा से माउंट एवरेस्ट 8830 मीटर की ऊंचाई पर पर स्थापित किया गया क्योंकि पहले वाला मौसम स्टेशन तेज हवाओं के कारण टूट गया था|
5. हाल ही में 21 से 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय रेलवे संघ और रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विश्व सुरक्षा कांग्रेस के 18वें संस्करण का आयोजन जयपुर में किया गया
अंतरराष्ट्रीय रेलवे संघ की स्थापना 1922 में हुई| इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है|

6. हाल ही में पंजाब में झींगा पालन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय झींगा मेला का आयोजन किया गया|
7. हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का मेंटर नियुक्त किया गया|
8. हाल ही में डस्टलिक द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के चौथे संस्करण का आयोजन पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में किया गया डस्टलिक द्विपक्षीय सैन्य का आयोजन अभ्यास भारत और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच होता है| इसमें भारत की तरफ से गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन ने भाग लिया जो कि पश्चिमी कमान का हिस्सा है|

9. हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक पिक्चर ऑफ द ईयर का अवार्ड भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक कार्तिक सुब्रमण्यम को दिया गया|

10.हाल ही में नीति आयोग के नए सीईओ बीआरवी सुब्रमण्यम को बनाया गया| बीआरवी सुब्रमण्यम ने परमेश्वर अय्यर की जगह नीति आयोग के सीईओ का पद ग्रहण किया|
- नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग की जगह हुई|
- नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया थे|
- नीति आयोग के पहले सीईओ सिंधु खुल्लर थे|
- नीति आयोग के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है|
- नीति आयोग भारत के थिंक टैंक की तरह काम करता है|

11. हाल ही में सेना में कृत्रिम बुद्धिमता के उत्तरदायी उपयोग पर विश्व का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (REAIM) 2023 का आयोजन द हेग (नीदरलैंड) में हुआ| इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमता (AI) से होने वाली क्षति को रोकने के लिए मानक तैयार करना है| इसके लिए कॉल टू एक्शन शब्द का प्रयोग किया गया|
REAIM – Responsible Use of Artificial Intelligence in the Military

12. हाल ही में 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया| अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी 1987 को 55 वें संवैधानिक संशोधन से पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया|