Telegram Group Join Now

Current Affairs 22 February 2023 In Hindi

हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 22 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे| हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| इसलिए करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी बहुत मुश्किल है| इस लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा| इस पोस्ट में हमने आज के बहुत महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, यूपीएससी, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे 22 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं

1. हाल ही में दुनिया के पहले दिव्यांग पार्क जिसका नाम अनुभूति समावेशी पार्क है की आधारशिला भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) में रखी गई| सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय इसकी नोडल एजेंसी है|

2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 25000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली| विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा|
सचिन तेंदुलकर ने 577 पारियों में 25000 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने 549 पारियों में 25000 रन पूरे किए|

3. दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023 – इसका आयोजन मुंबई में हुआ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र फिल्म के लिए मिला
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को गंगूबाई फिल्म के लिए मिला
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार कश्मीर फाइल्स को मिला
फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार पुरस्कार RRR मिला

4. हाल ही में 21 फरवरी को यूनेस्को के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा 2023 की थीम – बहुभाषी शिक्षा, शिक्षा को बदलने की आवश्यकता है|

  • यूनेस्को – यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन
  • यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर 1945 को हुई
  • यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है
  • यूनेस्को की वर्तमान अध्यक्ष Audrey Azoulay है

5. हाल ही में भारत और सिंगापुर के बीच ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए क्रॉस बॉर्डर पेमेंट कनेक्टिविटी की शुरुआत भारत के UPI और सिंगापुर के Pay Now के बीच शुरू हुई| इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लुंग के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया|

6. हाल ही में आयुष्मान खुराना को भारत में यूनिसेफ( यूनाइटेड नेशन इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया गया

  • यूनिसेफ – यूनाइटेड नेशनस इंटरनेशनल चिल्ड्रनस इमरजेंसी फंड
  • यूनिसेफ की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई
  • यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है
  • यूनिसेफ की कार्यकारी निर्देशक कैथरीन रसैल है

7. हाल ही में दिल्ली मेट्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BHEL) ने मिलकर i-ATS (इंडीजिनस ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम) सिस्टम का निर्माण किया|

8. हाल ही में एशिया मिक्सड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप 14 से 19 फरवरी 2023 तक दुबई में आयोजित की गई इसमें चीन ने गोल्ड मेडल जीता, साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता और भारत ने इस में ब्रॉन्ज मेडल जीता|

9. हाल ही में भारतीय कंपनी वेदांता और ताइवान इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन ने मिलकर गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने की घोषणा की| इसमें दोनों कंपनियों द्वारा 1,54,000 करोड़ रुपए के निवेश करेंगी|

10. हाल ही में 20 से 24 फरवरी 2023 तक NAVDEX (Neavy Defence Expo) का आयोजन अबूधाबी (यूएई) में हुआ| इसमें भारत की तरफ से INS सुमेधा ने भाग लिया|

11. हाल ही में गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ|

12. हाल ही में न्यूजीलैंड की सूजी बेटस महिला t20 विश्व कप के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी|

13. हाल ही में कतर देश के द्वारा भारत के फ्रोजन सीफुड पर से प्रतिबंध हटाया गया|