Current Affairs 23 February 2023 In Hindi

हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 23 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे| हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| अतः करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी मुश्किल है| इसके लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा| इस पोस्ट में हमने आज के बहुत महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, यूपीएससी, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे| 23 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं

1. हाल ही संसद रत्नअवार्ड 2023 की घोषणा हुई| इसमें 13 सांसदों, दो संसदीय कमेटी और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने की घोषणा हुई जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के पूर्व सांसद टीके रंगराजन को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजीवन उपलब्धि पुरस्कार (Life time achievement award) 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की|

2. हाल ही में मुकाब इंडोर सुपर सिटी मेगा प्रोजेक्ट सऊदी अरब की राजधानी रियाद बनाने की घोषणा हुई जिसका निर्माण न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किया जाएगा इसे दूसरी दुनिया का प्रवेश द्वार कहा जाएगा|

3. हाल ही में 17वीं में लोकसभा के स्पीकर श्री ओम बिड़ला जी के द्वारा सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ कोटा राजस्थान से किया गया इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषक युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना है|

4. हाल ही में संस्कृति, कला और परंपरा समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए ताज महोत्सव 2023 का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आगरा (उत्तर प्रदेश) में किया जा रहा है| ताज महोत्सव 2023 की थीम है – विश्व बंधुत्व

5. हाल ही में उड़ीसा में कृषि क्षेत्र का एआई (AI) आधारित पहला चैटबाट अम्मा क्रुशाई लांच किया गया| यह कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों से किसानों को अवगत कराएगा|

6. हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी एकल विद्युत प्रदर्शनी इलेक्रोमा 2023 का आयोजन ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किया गया| यह इसका 15 संस्करण है| इसका उद्घाटन नवीनीकरण ऊर्जा बिजली केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने किया| इलेक्रोमा 2023 की थीम रीइमेजइन एनर्जी – फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर है| इलेक्रोमा 2023 में भारत का भागीदार देश जर्मनी है|

7. हाल ही में राजन अंबा को जैगवार लैंडरोवर इंडिया के नए एमडी (Managing Director) चुना गया|

8. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा मिशन कर्मयोगी की निगरानी के लिए राजीव गौबा के नेतृत्व में 7 सचिवों की एक कमेटी का गठन किया|

9. हाल ही में सकल घरेलू जलवायु जोखिम सूचकांक 2023 में विश्व के 50 सबसे अधिक जोखिम वाले शहरों में भारत के 9 राज्यों – पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और असम को शामिल किया गया| क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव संस्था के द्वारा इस सूचकांक को जारी किया जाता है|

10. हाल ही में जर्मनी में आयोजित शतरंज का नॉर्डवेस्ट कप जीतने वाले तमिलनाडु के विग्नेश एनआर भारत के 80वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने|

11. हाल ही में गोवा में पश्चिम और मध्य क्षेत्र के लिए पीएम गतिशक्ति कार्यशाला का उद्घाटन किया गया|