Telegram Group Join Now

Current Affairs 24 February 2023 In Hindi

हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 24 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे जैसा कि हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है|अतः करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी मुश्किल है| इसके लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा इस पोस्ट में हमने आज के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, यूपीएससी, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी, और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे 24 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं

1. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा मोदी: शिपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक का विमोचन किया गया| इस पुस्तक के लेखक भारत के विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर है| इस किताब में सन 2014 के बाद विदेश नीति में हुए परिवर्तनों का वर्णन किया गया है|

2. हाल ही में केरल राज्य में सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत के लिए दी जाने वाली स्वराज ट्रॉफी 2021-22 कोल्लम जिला पंचायत को दी गई

3. हाल ही में 23 से 24 फरवरी के बीच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली (पंजाब) में 5वीं प्रोग्रेसिव सम्मिट का आयोजन किया गया| 5वीं प्रोग्रेसिव सम्मिट की थीम – इन्वेस्ट इन द बेस्ट|

4. हाल ही में भारतीय शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ महेंद्र कुमार मिश्रा को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के द्वारा विश्व मातृभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

5. हाल ही में शैली ओबरॉय जो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हैं को दिल्ली नगर निगम की महापौर या मेयर चुना गया|
भारत में सर्वाधिक बजट वाले नगर निगम- 1. मुंबई नगर निगम 2. दिल्ली नगर निगम

6. हाल ही में एशिया आर्थिक संवाद (Asia Economic Dialogue) के 7वें संस्करण का आयोजन विदेश मंत्रालय के द्वारा पुणे अंतरराष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से पुणे (महाराष्ट्र) में 23 से 25 फरवरी 2023 तक किया जाएगा| एशिया आर्थिक संवाद 2023 की थीम- एशिया और उभरती विश्व व्यवस्था

7. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यू स्टार्ट समझौते को 23 फरवरी 2023 से स्थगित करने की घोषणा कर दी है
स्टार्ट (START) का अर्थ है – नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty)
न्यू स्टार्ट समझौता अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करने के लिए 5 फरवरी 2011 को हुआ था इसका लक्ष्य परमाणु हथियारों की संख्या को 1550 तक सीमित करना था|
इसकी अवधि 10 साल यानी 2011 से 2021 तक थी जिसे 5 साल बड़ा कर वर्ष 2026 तक कर दिया गया था|

8. केरल हाई कोर्ट क्षेत्रीय भाषा में फैसला देने वाला भारत का पहला हाईकोर्ट बना केरल हाईकोर्ट ने अपने फैसलों को मलयालम भाषा में प्रकाशित करने का निर्णय लिया|

9. हाल ही में जातीय को भेदभाव पूर्ण रूप से गैरकानूनी बताकर प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका का पहला शहर सिएटल बना|

10. हाल ही में 76वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2023 (BAFTA) की घोषणा हुई-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म के लिए)
प्रमुख अभिनेत्री – केट ब्लैंचेट (टार)
प्रमुख अभिनेता – ऑस्टिन बटलर (एल्विस)

11. हाल ही में 22 विधि आयोग का कार्यकाल बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2023 तक कर दिया गया| 22वां विधि आयोग सन 2020 से फरवरी 2023 तक के लिए गठित किया गया था| 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी है|
भारत में पहला विधि आयोग विलियम बेंटिक के कार्यकाल में 1833 के चार्टर एक्ट के अंतर्गत 1834 में बना था और इसका अध्यक्ष मैकाले था
आजाद भारत का पहला विधि आयोग 1955 में बना और इसके अध्यक्ष एमसी सीतलवाड़ थे|

12. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के द्वारा गेहूं की नई जलवायु स्मार्ट किस्म एचडी 3385 विकसित की गई| यह अधिक गर्मी सहन करने वाली किस्म है और इसकी बुवाई जल्दी तथा इसकी कटाई मार्च से पहले की जाएगी|