Current Affairs 27 February 2023: हेलो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम 27 फरवरी 2023 से संबंधित दैनिक समसामयिकी को जानेंगे| हम जानते हैं कि दैनिक समसामयिकी हमारी परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| क्योंकि दैनिक समसामयिकी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है इसलिए हमें दैनिक समसामयिकी को पढ़ने की आवश्यकता है| इस पोस्ट में शामिल दैनिक समसामयिकी हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पीसीएस, एचसीएस, एमपी पीसीएस, पटवारी, टीचिंग एग्जाम्स और पुलिस परीक्षाओं आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| 27 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी नीचे दी गई है|
1. डेजर्ट फ्लैग एक्सरसाइज के आठवें संस्करण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल ढफरा एयरबेस में 27 फरवरी से 17 मार्च तक होगा| इसमें 10 देशों की वायु सेना भाग लेंगी इसमें भारत की तरफ से हल्का लड़ाकू विमान(LAC) तेजस और C-17 ग्लोबमास्टर भाग लेगा|

2. हाल ही में विश्व पुस्तक मेला 2023 का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया जा रहा है विश्व पुस्तक मेला 2023 की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है| इसका आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust) और भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने मिलकर किया|

3. हाल ही में राजीव रघुवंशी को भारत के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल नियुक्त किया गया|
4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक(IP INDEX) 2023 जारी किया गया| यह इसका 11संस्करण है| इस सूचकांक में अमेरिका पहले स्थान पर, यूनाइटेड किंगडम दूसरे स्थान पर, फ्रांस तीसरे स्थान पर और भारत 42 वें स्थान पर रहा| अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 में भारत 43वें स्थान पर था|
5. हाल ही में महाराष्ट्र में स्थित चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सी.डी. देशमुख रेलवे स्टेशन रख दिया गया| सी.डी. देशमुख का पूरा नाम चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख है|
6. हाल ही में भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने मलेशिया में आयोजित 14वीं एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता| भारत में मलेशिया की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता|

7. 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया गया| इसका उद्देश्य सभी गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठनों को पहचानना और सम्मानित करना है|
8. हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2023 में आर.आर.आर. ने चार पुरस्कार जीते
बेस्ट एक्शन फिल्म
बेस्ट स्टंट्स
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म
नाटु नाटु गाने को बेस्ट सॉन्ग का पुरस्कार दिया गया
आर.आर.आर. फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली है|

9. हाल ही में जम्मू-कश्मीर को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया|
10.हाल ही में मोहिनीअट्टम की नृत्यांगना कनक रेले का निधन हुआ| मोहिनीअट्टम केरल का शास्त्रीय नृत्य है|
11. हाल ही में 25 फरवरी से 5 मार्च तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन बीकानेर (राजस्थान) में डॉक्टर कर्णी सिंह स्टेडियम में किया जाएगा| यह इसका 14वां संस्करण है इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म जी के द्वारा किया गया|
13वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का आयोजन राजमुंद्री (आंध्र प्रदेश) में किया गया था|
12. हाल ही में आयोजित आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता| दक्षिण अफ्रीका इसका उपविजेता रहा| इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एशले गार्डनर ने जीता ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब छठी बार जीता|
