हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 28 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को जानेंगे, जैसा कि हम जानते हैं कि आजकल करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| अतः करंट अफेयर्स के बिना किसी भी परीक्षा को पास कर पाना काफी मुश्किल है इसके लिए हमें प्रतिदिन करंट अफेयर्स को पढ़ना पड़ेगा इस पोस्ट में हमने आज के बहुत महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया है जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, बैंक, टीचिंग एग्जाम, पीसीएस, पटवारी और पुलिस संबंधित सभी परीक्षाओं में मदद करेंगे 28 फरवरी 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं
1. हाल ही में कंप्यूटर वैज्ञानिक हरि बालकृष्णन को मारकोनी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया| इनको यह पुरस्कार वायरलेस नेटवर्किंग, डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम और मोबाइल सेंसिंग के विकास में योगदान के लिए प्रदान किया गया|

2. हाल ही में केरल सरकार के द्वारा सीवेज या मेनहॉल की सफाई करने के लिए बैंडीकूट रोबोट लॉन्च किया गया| बैंडीकूट रोबोट का निर्माण जैनरोबोटिक्स कंपनी के द्वारा किया गया सीवेज की सफाई करने के लिए रोबोट का प्रयोग करने वाला केरल देश का पहला राज्य बना|

3. हाल ही में भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के द्वारा न्यूट्रल साइटेशन पद्धति को को शुरू किया गया| इसको शुरू करने का कारण यह है कि उच्चतम न्यायालय के द्वारा लिए गए फैसलों को अभिलेख न्यायालय के रूप में प्रयोग करने के लिए एक निश्चित स्वरूप (pattern) तैयार किया जा सके|
4. हाल ही में भारत जलवायु के लिए कृषि नवाचार मिशन में शामिल किया गया| जलवायु के लिए कृषि नवाचार मिशन अमेरिका और यूएई के द्वारा निर्मित एक संयुक्त पहल है| इसका मुख्य उद्देश्य स्मार्ट कृषि प्रणाली और खाद्य प्रणाली में निवेश को बढ़ाना है|

5. हाल ही में 24 से 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया| इस अधिवेशन में कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई|
6. हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के द्वारा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 8 व्यक्तियों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप पुरस्कार की इनामी राशि 3 लाख रुपए है| द्रोपदी मुर्मू जी के द्वारा 128 व्यक्तियों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार की इनामी राशि एक लाख रुपए है|
7. हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) श्री गिरीश चंद्र मुर्मू जी को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया| इन्हें 2024 से 2027 तक 4 साल के लिए बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया|
8. हाल ही में सज्जन जिंदल को ई वाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर( EY Entrepreneur Of The Year) 2022 का पुरस्कार मिला|

9. कोबरा वारियर अभ्यास जो एक बहुपक्षीय अभ्यास है इसका आयोजन 6 से 24 मार्च 2023 तक ब्रिटेन द्वारा किया जाएगा इसमें भारत की वायु सेना भी भाग लेगी|

10. हाल ही में जेम्स वेब टेलीस्कोप के द्वारा 6 आकाशगंगाओं की खोज की गई| जेम्स वेब टेलीस्कोप का निर्माण सन 2021 में अमेरिका, कनाडा और यूरोपियन यूनियन ने मिलकर किया था|
11. हाल ही में हेज विद क्रिप्टो रिसर्च के द्वारा वर्ष 2023 के लिए क्रिप्टो को अपनाने के लिए तैयार देशों की सूची जारी की गई इस सूची में ऑस्ट्रेलिया प्रथम स्थान पर रहा और भारत सातवें स्थान पर रहा| इसमें भारत का स्कोर 10 में से 6.12 है|

12. 27 फरवरी 2023 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कर्नाटक के शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया| इसके निर्माण में 450 करोड रुपए खर्च किए गए|
13. हाल ही में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स ने रूस की सदस्यता रद्द करने की घोषणा की।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की स्थापना सन 1989 में हुई इसका मुख्यालय पैरिस फ्रांस में है इसके अध्यक्ष सिंगापुर के टी राजा कुमार हैं