Telegram Group Join Now

Noble Prize 2022 In Hindi

वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा हो चुकी है| नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन के द्वारा हर वर्ष प्रदान किए जाते हैं| नोबेल पुरस्कार चिकित्सा विज्ञान, रसायन, भौतिकी, अर्थशास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाने वाले विश्व के सर्वोच्च पुरस्कार हैं| इसमें नोबेल फाउंडेशन के द्वारा पुरस्कार के रूप में एक गोल्ड मेडल और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोनोर सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाते हैं| भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र और साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं जबकि शांति का नोबेल पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है| पहली बार नोबेल पुरस्कार सन 1901 में भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिए गए थे जबकि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पहली बार सन 1969 में दिया था|

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022

नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की जा चुकी है नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची नीचे दी गई है

रसायनकैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल, के. बैरी शार्पलेस
चिकित्सा विज्ञानस्वान्ते पाबो
भौतिकीएलेन  एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लाउसर, एंटन जिलिंगेर
साहित्यएनी एनॉक्स
शांतिएलेस बिआलियात्स्की, मेमोरियल, सिविल लिबर्टीज
अर्थशास्त्रबेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड, फिलिप एच. डायबविगो

1.रसायन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Chemistry Noble Prize 2022)

वर्ष 2022 का रसायन विज्ञान (Chemistry Noble Prize)का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल, के. बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से दिया गया| रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं| वर्ष 2022 में रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया

2. चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Medicine Noble Prize 2022)

वर्ष 2022 का चिकित्सा क्षेत्र (Biology Noble Prize) का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के अनुवांशिक वैज्ञानिक स्वान्ते पाबो को दिया गया| स्वान्ते पाबो को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज के लिए दिया गया| चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं|

3. भौतिकी क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Physics Noble Prize 2022)

वर्ष 2022 के भौतिक विज्ञान नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है 2022 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार एलेन  एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लाउसर, एंटन जिलिंगेर को संयुक्त रूप से दिया गया| भौतिकी विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2022 उलझे हुए फोटाँनों के साथ प्रयोग के लिए, बेल असमानता के उल्लंघन को स्थापित करने के लिए और क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और अनुप्रयोग करने के लिए दिया गया| एलेन  एस्पेक्ट का संबंध फ्रांस से है, जॉन एफ क्लाउजर अमेरिका से संबंधित हैं जबकि एंटन जिलिंगेर ऑस्ट्रिया  के वैज्ञानिक हैं|

4. साहित्य क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Literature Noble Prize 2022)

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों और सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए दिया गया|

5.शांति क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Peace Noble Prize 2022)

2022 का शांति का नोबेल पुरस्कार एलेस बियालियास्की, मेमोरियल और सिविल लिबर्टीज को संयुक्त रूप से दिया गया| एलेस बियालियास्की का संबंध बेलारूस के है जबकि मेमोरियल रूस का मानवाधिकार संगठन है और सिविल लिबर्टीज यूक्रेन का मानवाधिकार संगठन है| शांति का नोबेल पुरस्कार नोबेल पुरस्कार अकेला ऐसा नोबेल पुरस्कार है जो स्वीडन में ने मिलकर नार्वे में मिलते हैं|

6.अर्थशास्त्र क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Economics Noble Prize 2022)

वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र (Economics) का नोबेल पुरस्कार बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच.को संयुक्त रूप से दिया गया है| इनको यह नोबेल पुरस्का बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध करने के लिए दिया गया है| अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की शुरुआत सन 1968 में हुई थी और पहली बार अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 1969 में दिए गए थे |अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का दूसरा नाम स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार है| अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी स्वीडन में दिए जाता है|

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता

1901 से लेकर 2022 तक नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले भारतीय, जिनमें रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे जिन्हें सन 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था| नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीयों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है

  1. रवींद्रनाथ टैगोर को सन 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  2. सी वी रमन को सन 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  3. हरगोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  4. मदर टेरेसा को 1979 में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला|
  5. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को भौतिकी के क्षेत्र में 1983 में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  6. अमर्त्य सेन को सन 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  7. वेंकटरामन रामकृष्णान को सन 2009 में रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  8. कैलाश सत्यार्थी को सन 2014 में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|
  9. अभिजीत बनर्जी को सन 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था|