हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से 13 से 18 फरवरी 2023 से 30 महत्वपूर्ण संबंधित साप्ताहिक करंट अफेयर्स को जानेंगे जो हमारी आगामी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पीसीएस, पटवारी, टीचिंग एग्जाम्स और पुलिस परीक्षा आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे जैसा कि हम जानते हैं कि करंट अफेयर्स हमारी सभी परीक्षाओं में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है तो करंट अफेयर्स को जानना हमारे लिए बहुत जरूरी है| 30 महत्वपूर्ण साप्ताहिक करंट अफेयर नीचे दी गई है
1. हाल ही में पांचवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया गया|जिसमें महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर, हरियाणा दूसरे स्थान पर तथा मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में 2 नए खेल फेंसिंग और वाटर स्पोर्ट्स को शामिल किया गया|
2. राजा राममोहन राय पुरस्कार 2023 ए.बी.के. प्रसाद को दिया गया| यह पुरस्कार पत्रकारिता से संबंधित है और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा दिया जाता है|
3. पहला परमाणु रासायनिक जैविक आतंकी हमलों के खिलाफ युद्धाभ्यास तरकश का आयोजन चेन्नई में हुआ| यह युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच हुआ|
4. एयरो इंडिया महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन 13 से 17 फरवरी के बीच येलहंका एयर स्टेशन बेंगलुरु में किया गया| इसका आयोजन डीआरडीओ के द्वारा किया गया और इसकी नोडल एजेंसी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड है|
5. भारत और आसियान युवा शिखर सम्मेलन के चौथे संस्करण का आयोजन हैदराबाद में किया गया जिसका उद्घाटन भारत की संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया|
- आसियान की स्थापना सन 1967 में हुई, इसका मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है, इसमें शामिल 11वां और नवीनतम देश पूर्वी तिमोर है|
- भारत और आसियान संवाद संबंध की स्थापना सन 1992 में हुई थी, 2022 में इसके 30 वर्ष पूरे हो गए|
6. दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली दोसा- लालसोट खंड का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया|
- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की आधारशिला 2019 में रखी गई थी|
- इसकी कुल लंबाई 1380 किलोमीटर है|
- यह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात और मुंबई से होकर गुजरता है
7. हाल ही में 15 से 17 फरवरी तक विश्व हिंदी सम्मेलन के 12वें संस्करण का आयोजन फिजी के नाडी में किया जा रहा है|
- प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 से 14 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था|
8. फीफा क्लब विश्व कप के फाइनल में रियल मेड्रिड ने सऊदी अरब को हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया|
- फीफा क्लब विश्व कप का खिताब रियल मेड्रिड ने पांचवीं बार जीता|
9. नमस्ते योजना जोकि आवास और शहरी मंत्रालय प्रथा सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा लांच की गई थी इसमें भारत सरकार ने 100 करोड़ का का निवेश किया है ताकि 100% यांत्रिक स्वच्छता इकोसिस्टम का विकास किया जा सके|
10. हाल ही में अत्याधुनिक मानव रहित वायु यातायात प्रबंधन प्रणाली ‘स्काई यूटीएम’ भारत के सड़क सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा लांच की गई|
11. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी रेयना बरनावी| एक्सियोम कंपनी के EX2 मिशन के अंतर्गत फाल्कन 9 रॉकेट से दिसंबर 2023 में अंतरिक्ष में जाएंगी|
12. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है| राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत किया जा रहा है|
13. वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन 13 से 15 फरवरी 2023 तक दुबई (यूएई) में आयोजित किया गया इसके थीम शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट रखी गई|
14. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ड्रग एडमिनीस्ट्रेशन अभियान के तहत भारत को फाइलेरिया रोग से मुक्त करने का लक्ष्य 2027 रखा जबकि विश्व के लिए फाइलेरिया रोग से मुक्त करने का लक्ष्य 2030 रखा गया है|
15. एचडीएफसी बैंक ने ऑफलाइन डिजिटल भुगतान के लिए ऑफलाइन पे पायलट प्रोग्राम लांच किया|
16. भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित किया|
- भारत में पहली बार सन् 1951 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा भारतीय नौसेना को पहली बार प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया था| उत्तर प्रदेश पुलिस 1952 में प्रेसिडेंट कलर अवार्ड प्राप्त करने वाली पहली पुलिस थी|

17. नेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन झारखंड में किया गया जिसमें पुरुष वर्ग के विजेता अक्षदीप सिंह रहे और महिला वर्ग में प्रियंका गोस्वामी ने जीत दर्ज की और इन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई (Qualify) किया|
18. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा वैश्विक हैकाथन हार्बिंगर के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया| हार्बिंगर 2023 की थीम समावेशी डिजिटल सेवा (Inclusive Digital Services) रखी गई|

19. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए केंद्र सरकार ने 4800 करोड रुपए की फंडिंग करने की घोषणा की| वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का संचालन केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक किया जाएगा| इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास करना है|

20. पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित प्रसाद योजना जो तीर्थ स्थलों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई थी इसमें कर्नाटक के 4 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया इसमें शामिल होने वाले 4 तीर्थ स्थल है – 1. मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर 2. पापनाश मंदिर 3. रेणुका यल्लमा मंदिर 4. श्री माधव वन| यह चारों तीर्थ स्थल कर्नाटक में स्थित है

- प्रसाद योजना की फुल फॉर्म तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिकता संवर्धन अभियान है यह भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सन 2014-2015 में शुरू की गई|
21. भारत और जापान के मध्य होने वाला संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास धर्मगार्जियन का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 2 मार्च तक जापान में आयोजित होगा
- भारत और जापान के मध्य होने वाले कुछ अन्य युद्ध अभ्यास –
- वीर गार्जियन युद्धअभ्यास 2023 का आयोजन भारत और जापान की वायु सेना के बीच जापान में हुआ|
- शिन्यू मैत्री युद्धाभ्यास का आयोजन भी भारत और जापान के वायु सेना के बीच होता है
22. . आदि महोत्सव 2023 का आयोजन 16 से 27 फरवरी तक नई दिल्ली में किया जा रहा है इसका इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम दिल्ली से किया गया| इसका लक्ष्य जनजातीय समुदायों द्वारा निर्मित वस्तुओं जैसे बर्तन आभूषण हस्तशिल्प आदि को बाजार उपलब्ध कराना है|
23. टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2022 का 12वां संस्करण जारी इसमें दुनिया के सबसे धीमे शहरों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार लंदन विश्व का सबसे धीमा शहर है और बैंगलोर विश्व का दूसरा सबसे धीमा शहर है|

24. iDEX (Defence Excellence For Innovation) इन्वेस्टर हब का उद्घाटन भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा बेंगलुरु में चल रहे चौथे एयरो इंडिया फेस्टिवल 2023 के दौरान में किया गया| इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए स्टार्टअप्स का सहयोग करना है| इसमें 200 करोड रुपए से अधिक का निवेश करने की घोषणा की गई|

25. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जल जन अभियान शुरू किया इस अभियान की शुरुआत राजस्थान सिरोही में स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से वर्चुअल (Online) माध्यम से की गई| जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्मकुमारी संस्था मिलकर इसका संचालन करेंगे| इसका उद्देश्य जनता की मदद से जलाशयों का संरक्षण और निर्माण करना है|

26. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 13 से 17 फरवरी 2023 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 की थीम Good Financial Behaviour – Your Saviour रखी गई|

- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) –
- स्थापना – 1 अप्रैल 1935 को यंग हिल्टन आयोग या शाही आयोग द्वारा
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले भारतीय गवर्नर सीडी देशमुख
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास (25th)
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय – नई दिल्ली
27. अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने गुरुग्राम (हरियाणा) में अपना ग्लोबल सपोर्ट सेंटर (Global Support Center) स्थापित करने की घोषणा की| यह बोईंग एयरोस्पेस कंपनी द्वारा भारत में स्थापित पहला ग्लोबल सपोर्ट सेंटर होगा|

27. हाल ही में भारत के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रेल डाक गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा को शुरू किया यह भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग के द्वारा मिलकर शुरू की गई| इसका संचालन दिल्ली से कोलकाता तक, बेंगलुरु से गुवाहाटी, सूरत से मुजफ्फरपुर तक और हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन तक शुरू हुआ|

28. हाल ही में वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन (Global Business Summit) का 7वां संस्करण 17 से 18 फरवरी तक नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित किया गया इसका आयोजन दा इकोनॉमिक टाइम्स समूह के द्वारा किया गया|
वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन 2023 की थीम लचीलापन, प्रभाव, प्रभुत्व रखी गई|

29. सुजलाम सुफलाम जल अभियान के छठे चरण का शुभारंभ गांधीनगर गुजरात से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया|
- सुजलाम सुफलाम जल अभियान सन 2018 में गुजरात में शुरू किया गया था| इस अभियान का लक्ष्य है वर्षा जल का संरक्षण करना और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना है|
30. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) योजना जारी की|
- इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी करने वाला भारत का पहला बैंक एचडीएफसी बैंक है|