Telegram Group Join Now

Weekly Current Affairs (19 to 25 February 2023) In Hindi

हेलो दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 19 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक करंट अफेयर्स के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानेंगे| जैसा कि हम जानते हैं कि करंट अफेयर्स हमारी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है| क्योंकि करंट अफेयर्स लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है, इसलिए हमें करंट अफेयर्स को पढ़ने की आवश्यकता है| इस पोस्ट में शामिल करंट अफेयर्स हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, एचसीएस, एमपी पीसीएस, पटवारी, टीचिंग एग्जाम्स, एचएसएससी और पुलिस परीक्षाओं आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| महत्वपूर्ण 30 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए हैं|

1. नील मोहन बने यूट्यूब के सीईओ| नील मोहन भारतीय – अमेरिकी नागरिक है| उन्होंने सुसान वोजसिकी की जगह ली|

2. मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के साथ मिलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 को तमिलनाडु के चैंगलपट्टू जिले के पट्टीपोलम गांव से लांच किया गया| इसमें मार्टिन फाउंडेशन ने 85% फंडिंग की|

3. भारत सरकार द्वारा 430 करोड रुपए की लागत से पुणे महाराष्ट्र में वेस्ट-टू-हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जाएगा| इसका निर्माण ग्रीन बिलियन लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जाएगा इस संयंत्र द्वारा प्रतिदिन 10 टन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा|

4. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर में स्थापित होगा| इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 1400 मेगावाट होगी| इसकी दो इकाई स्थापित की जाएंगी|

5. G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरओं की बैठक का आयोजन 24 से 25 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में किया जाएगा| वित्त मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता निर्मला सीतारमन करेंगी ओर केंद्रीय बैंकों के गवर्नरओं की बैठक की अध्यक्षता शक्तिकांत दास करेंगे|

6. संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास परिषद (ECOSOC) के 62वें सत्र का अध्यक्ष भारत की रुचिरा कंबोज को चुना गया जो संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि हैं|
संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास परिषद में नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की, डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन व लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया

7. रणजी ट्रॉफी 2023: रणजी ट्रॉफी 2023 का विजेता – सौराष्ट्र
उपविजेता – बंगाल
रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल मैच का आयोजन ईडन गार्डंस कोलकाता में किया गया
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच जयदेव उनादकट को मिला

8. हाल ही में सेना में कृत्रिम बुद्धिमता के उत्तरदायी उपयोग पर विश्व का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (REAIM) 2023 का आयोजन द हेग (नीदरलैंड) में हुआ| इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमता (AI) से होने वाली क्षति को रोकने के लिए मानक तैयार करना है| इसके लिए कॉल टू एक्शन शब्द का प्रयोग किया गया|
REAIM – Responsible Use of Artificial Intelligence in the Military

9. हाल ही में नीति आयोग के नए सीईओ बीआरवी सुब्रमण्यम को बनाया गया| बीआरवी सुब्रमण्यम ने परमेश्वर अय्यर की जगह नीति आयोग के सीईओ का पद ग्रहण किया|

10. हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक पिक्चर ऑफ द ईयर का अवार्ड भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक कार्तिक सुब्रमण्यम को दिया गया|

11. हाल ही में डस्टलिक द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के चौथे संस्करण का आयोजन पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में किया गया डस्टलिक द्विपक्षीय सैन्य का आयोजन अभ्यास भारत और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच होता है| इसमें भारत की तरफ से गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन ने भाग लिया जो कि पश्चिमी कमान का हिस्सा है|

12. हाल ही में 21 से 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय रेलवे संघ और रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विश्व सुरक्षा कांग्रेस के 18वें संस्करण का आयोजन जयपुर में किया गया|
अंतरराष्ट्रीय रेलवे संघ की स्थापना 1922 में हुई| इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है|

13. हाल ही में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा डॉक्टर सायरस पुणे वाला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हैदराबाद में करने की घोषणा की गई| इसकी स्थापना महामारी और संक्रामक बीमारियों की तैयारी के लिए की जाएगी|

14. हाल ही में 20 से 24 फरवरी 2023 तक NAVDEX (Neavy Defence Expo) का आयोजन अबूधाबी (यूएई) में हुआ| इसमें भारत की तरफ से INS सुमेधा ने भाग लिया|

15. हाल ही में भारतीय कंपनी वेदांता और ताइवान इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन ने मिलकर गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने की घोषणा की| इसमें दोनों कंपनियों द्वारा 1,54,000 करोड़ रुपए के निवेश करेंगी|

16. हाल ही में एशिया मिक्सड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप 14 से 19 फरवरी 2023 तक दुबई में आयोजित की गई इसमें चीन ने गोल्ड मेडल जीतासाउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता और भारत ने इस में ब्रॉन्ज मेडल जीता|

17. हाल ही में भारत और सिंगापुर के बीच ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए क्रॉस बॉर्डर पेमेंट कनेक्टिविटी की शुरुआत भारत के UPI और सिंगापुर के Pay Now के बीच शुरू हुई| इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लुंग के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया|

18.  दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023 – इसका आयोजन मुंबई में हुआ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र फिल्म के लिए मिला
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को गंगूबाई फिल्म के लिए मिला
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार  कश्मीर फाइल्स को मिला
फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार पुरस्कार RRR मिला

19. हाल ही संसद रत्नअवार्ड 2023 की घोषणा हुई| इसमें 13 सांसदों, दो संसदीय कमेटी और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने की घोषणा हुई जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के पूर्व सांसद टीके रंगराजन को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजीवन उपलब्धि पुरस्कार (Life time achievement award) 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की|

20. हाल ही में 17वीं में लोकसभा के स्पीकर श्री ओम बिड़ला जी के द्वारा सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ कोटा राजस्थान से किया गया इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषक युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना है|

21. हाल ही में उड़ीसा में कृषि क्षेत्र का एआई (AI) आधारित पहला चैटबाट अम्मा क्रुशाई लांच किया गया| यह कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों से किसानों को अवगत कराएगा|

22. हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी एकल विद्युत प्रदर्शनी इलेक्रोमा 2023 का आयोजन ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किया गया| यह इसका 15 संस्करण है| इसका उद्घाटन नवीनीकरण ऊर्जा बिजली केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने किया| इलेक्रोमा 2023 की थीम रीइमेजइन एनर्जी – फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर है| इलेक्रोमा 2023 में भारत का भागीदार देश जर्मनी है|

23. हाल ही में जर्मनी में आयोजित शतरंज का नॉर्डवेस्ट कप जीतने वाले तमिलनाडु के विग्नेश एनआर भारत के 80वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने|

24. हाल ही में मुकाब इंडोर सुपर सिटी मेगा प्रोजेक्ट सऊदी अरब की राजधानी रियाद बनाने की घोषणा हुई जिसका निर्माण न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किया जाएगा इसे दूसरी दुनिया का प्रवेश द्वार कहा जाएगा|

25. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के द्वारा गेहूं की नई जलवायु स्मार्ट किस्म एचडी 3385 विकसित की गई| यह अधिक गर्मी सहन करने वाली किस्म है और इसकी बुवाई जल्दी तथा इसकी कटाई मार्च से पहले की जाएगी|

26. हाल ही में 76वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2023 (BAFTA) की घोषणा हुई-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म के लिए)
प्रमुख अभिनेत्री – केट ब्लैंचेट (टार)
प्रमुख अभिनेता – ऑस्टिन बटलर (एल्विस)

27. केरल हाई कोर्ट क्षेत्रीय भाषा में फैसला देने वाला भारत का पहला हाईकोर्ट बना केरल हाईकोर्ट ने अपने फैसलों को मलयालम भाषा में प्रकाशित करने का निर्णय लिया|

28. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यू स्टार्ट समझौते को 23 फरवरी 2023 से स्थगित करने की घोषणा कर दी है
स्टार्ट (START) का अर्थ है – नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty)
न्यू स्टार्ट समझौता अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करने के लिए 5 फरवरी 2011 को हुआ था इसका लक्ष्य परमाणु हथियारों की संख्या को 1550 तक सीमित करना था|
इसकी अवधि 10 साल यानी 2011 से 2021 तक थी जिसे 5 साल बड़ा कर वर्ष 2026 तक कर दिया गया था|

29. हाल ही में भारतीय शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ महेंद्र कुमार मिश्रा को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के द्वारा विश्व मातृभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

30. हाल ही में एशिया आर्थिक संवाद (Asia Economic Dialogue) के 7वें संस्करण का आयोजन विदेश मंत्रालय के द्वारा पुणे अंतरराष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से पुणे (महाराष्ट्र) में 23 से 25 फरवरी 2023 तक किया जाएगा| एशिया आर्थिक संवाद 2023 की थीम- एशिया और उभरती विश्व व्यवस्था