Agniveer New Rules 2026: 2 साल सेवा बढ़ी, 6 साल बाद Permanent Job का मौका, पूरी जानकारी यहां देखें Post Published Date : 05/11/2026
Updated At : 05/11/2026 12:58 PM
Short Description : Agnipath Scheme Big Update 2026 : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 75% अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा, यानी कुल सेवाकाल 6 साल होगा। 6 साल बाद योग्यता के आधार पर स्थायी सैनिक बनने का रास्ता भी खुलेगा । पाँचवें और छठे साल में वेतन भी पहले से लगभग 70% अधिक होगा। पहले बैच के 18,300 अग्निवीर जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को पूरा होने वाला है, उन्हें सबसे पहले इसका लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी 2026 । इस फैसले की पूरी जानकारी, वेतन विवरण, टाइमलाइन, चयन प्रक्रिया में बदलाव और FAQs के लिए SarkariJob.in पर विजिट करें।
Google-color Created with Sketch. Add Us on Google Add
खबर का प्रकार किससे जुड़ी है लाभ किसे मिलेगा तारीख सरकारी फैसला अग्निपथ योजना 75% अग्निवीर 05 नवंबर 2026
केंद्र सरकार | रक्षा मंत्रालय | कैबिनेट निर्णय Agnipath Scheme Big Update 2026 अब 6 साल तक देश सेवा, स्थायी भर्ती का रास्ता भी खुला WWW.SARKARIJOB.IN
क्या बदला है? पहले और अब केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया है। पहले बैच के 75% अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। इस तरह अब अग्निवीरों का कुल कार्यकाल 4 साल की जगह 6 साल हो जाएगा। 6 साल बाद इच्छुक अग्निवीर, कुछ पात्रता शर्तें पूरी करके स्थायी सैनिक बन सकते हैं। कैबिनेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। पहले : 4 साल बाद 25% नियमित, बाकी 75% बाहर।अब : 25% पहले की तरह नियमित + 75% को 2 साल का सेवा विस्तार।छठे साल के बाद : स्थायी भर्ती का अवसर।नई भर्तियाँ बंद नहीं होंगी , जारी रहेंगी। विस्तारित सेवा के दौरान वेतन में 70% की बढ़ोतरी होगी।
Agnipath Scheme 2026 : वेतन और आर्थिक पैकेज पाँचवें साल : ₹ 43,500 मासिक वेतन छठे साल : ₹ 47,500 मासिक वेतन दो साल की विस्तारित सेवा में वेतन पहले से 70% अधिक 6 साल की सेवा पूरी होने पर आर्थिक पैकेज लगभग ₹10.92 लाख सेना निधि में अग्निवीर का मासिक योगदान : ₹13,050 रुपये , सरकार का अंशदान : ₹23,185 रुपये
Agnipath Scheme Update 2026 : मुख्य बिंदु बिंदु पहले अब (नया बदलाव) कुल सेवाकाल 4 साल 6 साल (75% के लिए) नियमित होने का मौका 25% को 6 साल बाद योग्यता आधार पर विस्तारित सेवा में वेतन लागू नहीं था पहले से 70% अधिक भर्ती प्रक्रिया शारीरिक पहले लिखित परीक्षा पहले, फिर शारीरिक वरिष्ठता : नए बैच के अग्निवीर, विस्तारित सेवा पाने वाले पुराने अग्निवीरों से वरिष्ठता में नीचे रहेंगे।वर्तमान स्थिति : देश में अभी 3.18 लाख अग्निवीर तीनों सेनाओं में सेवा दे रहे हैं।पहले बैच : 18,300 अग्निवीर 31 दिसंबर 2026 तक 4 साल पूरे करने वाले हैं — इन्हें सबसे पहले लाभ मिलेगा।
अग्निपथ योजना 2026 : भर्ती प्रक्रिया में बदलाव अब लिखित परीक्षा पहले होगी, शारीरिक दक्षता परीक्षा बाद में। सेवा के दौरान मिले प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर कौशल प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इससे बाहर होने वाले अग्निवीरों को अन्य क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद मिलेगी। सेना में महिलाओं के लिए भी विभिन्न शाखाओं में नए अवसर खुल रहे हैं।
अग्निपथ योजना : राज्यवार अग्निवीर संख्या (मुख्य राज्य) राज्य अग्निवीरों की संख्या हरियाणा 7,148 उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान बड़ी संख्या में पहले बैच में थलसेना : 19,000 | वायुसेना : 2,850 | नौसेना : 2,550 (कुल 24,400)
अग्निपथ योजना की पूरी टाइमलाइन एक नजर में 14 जून 2022 अग्निपथ योजना शुरू — 17.5 से 21 साल के युवाओं के लिए अल्पकालिक सैन्य भर्ती। दिसंबर 2025 1.75 लाख अग्निवीरों की भर्ती पूरी हो चुकी। कुल 3.18 लाख सेवारत। 31 दिसंबर 2026 पहले बैच के 18,300 अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल समाप्त — नए नियम लागू। 5 नवंबर 2026 कैबिनेट ने 75% अग्निवीरों को 2 साल सेवा विस्तार देने का ऐतिहासिक फैसला किया। 2027 (अनुमानित) 6 साल पूरे करने वाले अग्निवीरों को स्थायी सैनिक बनने का पहला मौका।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Que-1 अग्निपथ योजना में क्या बड़ा बदलाव हुआ है? Ans : केंद्र सरकार ने 75% अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का फैसला किया है, जिससे अब कुल कार्यकाल 6 साल हो जाएगा। Que-2 क्या अब सभी अग्निवीर स्थायी हो सकते हैं? Ans : गारंटी नहीं है। 6 साल बाद योग्यता और मेरिट के आधार पर स्थायी सैनिक बनने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। Que-3 पहले बैच में कितने अग्निवीर हैं और इन्हें कब फायदा मिलेगा? Ans : पहले बैच में कुल 24,400 अग्निवीर थे। इनमें से 18,300 का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक पूरा होगा और इन्हें ही सबसे पहले 2 साल का विस्तार मिलेगा। Que-4 विस्तारित सेवा में वेतन कितना मिलेगा? Ans : पाँचवें साल ₹43,500 और छठे साल ₹47,500 मासिक वेतन मिलेगा, जो पहले से लगभग 70% अधिक होगा। Que-5 क्या नई भर्तियाँ भी जारी रहेंगी? Ans : हाँ, सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई अग्निवीर भर्तियाँ बंद नहीं होंगी। भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी।
Agniveer New Rules 2026: 2 साल सेवा बढ़ी, 6 साल बाद Permanent Job का मौका, पूरी जानकारी यहां देखें
Latest News